Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

चंदर विहार में free health camp आयोजित, Care & Cure 24 Hospital ने BP, Sugar और TSH जांच की मुफ्त सुविधा दी

दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 : चंदर विहार स्थित अग्रवाल चौक के पास रंजीत विहार क्षेत्र में Care & Cure 24 Hospital द्वारा free health camp का ...

दिल्ली, 6 अप्रैल 2026 : चंदर विहार स्थित अग्रवाल चौक के पास रंजीत विहार क्षेत्र में Care & Cure 24 Hospital द्वारा free health camp का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर का संचालन अस्पताल की CEO डॉ. पूजा के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान MBBS डॉक्टर गुरुदत्त त्यागी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने मरीजों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए free consultation प्रदान किया। कार्यक्रम में स्थानीय निगम पार्षद बबीना शौकीन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
शिविर में Blood Sugar, Blood Pressure (BP) और TSH सहित कई जरूरी जांचें निशुल्क की गईं। साथ ही डॉक्टरों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण सलाह भी दी गई।
डॉ. पूजा ने बताया कि Care & Cure 24 Hospital लंबे समय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है, जहां accident cases, dengue, malaria और diabetes जैसी बीमारियों का उपचार उपलब्ध है।
शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अस्पताल की इस पहल की सराहना की।

कोई टिप्पणी नहीं