भरथना/इटावा, 6 अप्रैल 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवती द्वारा suicide attempt किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। phone dispute के दौ...

भरथना/इटावा, 6 अप्रैल 2026 : भरथना रेलवे स्टेशन पर देर रात एक युवती द्वारा suicide attempt किए जाने से अफरा-तफरी मच गई। phone dispute के दौरान युवती अचानक रेलवे ट्रैक पर उतर गई, लेकिन मौके पर मौजूद GRP और RPF जवानों की सतर्कता से उसे समय रहते बचा लिया गया।
घटना प्लेटफॉर्म नंबर दो की है। जानकारी के अनुसार औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र की तीन सगी बहनें Gurugram नौकरी के लिए जा रही थीं। टिकट लेने के बाद प्लेटफॉर्म पर इंतजार के दौरान एक युवती की मोबाइल पर बातचीत के दौरान विवाद हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के बीच युवती ट्रैक के बीच जा खड़ी हुई और आत्महत्या की बात करने लगी। बहनों के शोर मचाने पर GRP और RPF जवान तुरंत मौके पर पहुंचे और युवती को खींचकर प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित लाया गया। इसी दौरान सामने से ट्रेन आने से यात्रियों में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद पुलिस ने युवती को समझाने का प्रयास किया और डायल 112 के साथ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजनों को बुलाकर तीनों बहनों को थाने ले जाया गया। युवती ने निजी कारणों से यह कदम उठाने की बात कही है।
कोई टिप्पणी नहीं