भरथना/इटावा, 3 जनवरी 2026 : थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम पाली खुर्द में शनिवार को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन क...
भरथना/इटावा, 3 जनवरी 2026 : थाना भरथना क्षेत्र के ग्राम पाली खुर्द में शनिवार को मिशन शक्ति फेस-5 के अंतर्गत महिला जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, सशक्तिकरण और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान पुलिस आपातकालीन सेवा 112, स्वास्थ्य सेवाएं 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और महत्व के बारे में बताया गया। इसके साथ ही विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र महिलाओं को लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। चौपाल में महिलाओं ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं और अधिकारियों से समाधान को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी आरडी मौर्य, प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक कोमल चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि श्यामबाबू यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं