Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सेक्टर-127 में भव्य स्वागत

नोएडा, 3 जनवरी 2026 : जिला बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष मनोज भाटी, सचिव शोभाराम चंदेल, सहसचिव सिंहराज गुर...

नोएडा, 3 जनवरी 2026 : जिला बार एसोसिएशन गौतम बुद्ध नगर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष मनोज भाटी, सचिव शोभाराम चंदेल, सहसचिव सिंहराज गुर्जर एवं अमित कुमार तथा उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह के चयन पर बख्तावरपुर, सेक्टर-127 नोएडा में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिला महासचिव विपिन प्रधान व ग्रामवासियों ने पुष्प मालाएं पहनाकर और शॉल भेंट कर पदाधिकारियों का सम्मान किया। समारोह में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। विपिन प्रधान ने कहा कि नए नेतृत्व में मजदूरों, किसानों और वंचित वर्ग को न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिवक्ताओं से श्रमिक, किसान और कमजोर वर्ग की आवाज मजबूती से उठाने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष मनोज भाटी और सचिव शोभाराम चंदेल ने कहा कि किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी पूरन सिंह ने की और संचालन एडवोकेट अरविंद तवर ने किया ।



कोई टिप्पणी नहीं