Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

ठंड में राहत की पहल: दीदी की रसोई ट्रस्ट का जरूरतमंदों तक लगातार सहायता अभियान

  नोएडा, 4 जनवरी 2026 : दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा नवंबर माह से लगातार जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और स्वेटर का वितरण किया जा रहा है।...

 

नोएडा, 4 जनवरी 2026 : दीदी की रसोई ट्रस्ट द्वारा नवंबर माह से लगातार जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़े, कंबल और स्वेटर का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में सेक्टर-45 क्षेत्र में भी ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को गर्म कपड़े और स्वेटर वितरित किए। ट्रस्ट की यह पहल ठंड के मौसम में गरीब, असहाय और सड़क किनारे रहने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।


ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि वितरण के साथ-साथ क्षेत्रवार सर्वे भी कराया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि किन इलाकों में अभी भी कंबल और स्वेटर की अधिक आवश्यकता है। सर्वे के आधार पर टीम स्वयं उन स्थानों पर पहुंचकर जरूरतमंदों को सामग्री उपलब्ध करा रही है।

दीदी की रसोई ट्रस्ट ने समाज के सभी वर्गों से सहयोग की अपील की है। ट्रस्ट का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति दो बच्चों के लिए भी स्वेटर या कंबल देना चाहता है, तो वह जरूरतमंदों के लिए बड़ा सहारा बन सकता है। ट्रस्ट ने लोगों से आगे आकर इस मानवीय अभियान में सहयोग करने और ठंड से जूझ रहे लोगों की मदद करने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं