भरथना/इटावा, 3 जनवरी 2026 : क्षेत्र के भोली गांव में किडनी की गंभीर बीमारी से पीड़ित रहे आरक्षी वीरेंद्र कुमार का शनिवार को शोकाकुल वातावरण ...
सलामी के दौरान प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक ब्रजनंदन सिंह सहित अन्य पुलिस जवान मौजूद रहे। इस अवसर पर मृतक की पत्नी सपना देवी, मां जगपतिया देवी, भाई गुरु प्रसाद, सुरिंदर सिंह, बहनोई मुकेश, लक्ष्मण शनि, सौरभ, जितेंद्र, विनय, प्रेमनारायण सहित परिजन गहरे शोक में डूबे रहे। दुख की इस घड़ी में ब्लॉक प्रमुख बिनोद दोहरे, प्रधान प्रतिनिधि विनोद यादव, रोहित यादव सहित अन्य लोगों ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उल्लेखनीय है कि कौशाम्बी जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र के लोधना गांव निवासी 30 वर्षीय वीरेंद्र कुमार कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना में आरक्षी पद पर तैनात थे। वे लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और भरथना क्षेत्र के भोली गांव में उनके ससुराल में प्रवास के दौरान शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर इटावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।



कोई टिप्पणी नहीं