दिल्ली : अखिल भारत हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने जानकारी दी कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय ...
दिल्ली : अखिल भारत हिंदू महासभा दिल्ली प्रदेश के वरिष्ठ मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने जानकारी दी कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष माननीय महंत विजय कृष्ण पांडेय जी के नेतृत्व में रोहिणी सेक्टर-3 स्थित कार्यालय पर सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजक श्री विशाल गुप्ता जी, एवं संयोजक मुंडका विधान सभा अध्यक्ष तीरथ प्रकाश जी फरसे वाले के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का विस्तार भी हुआ , इस दौरान श्री विशाल गुप्ता जी एवं अरुण त्रेहन जी को पदोन्नति देते हुए प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया तथा श्री तीरथ प्रकाश जी को मुंडका विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही विकलांग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का भी चयन किया गया, और विधि प्रकोष्ठ में उपाध्यक्ष पद की अहम् जिम्मेदारियां प्रदान की गई , सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। साथ ही, अरुण त्रेहन जी अपने पूर्व पदों पर भी अगले आदेश तक यथावत बने रहेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण सभा एवं भारतीय जनता पार्टी में कार्यरत तीरथ प्रकाश भट्ट जी को मुंडका विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व सौपते हुए अध्यक्ष विजय कृष्ण पांडेय जी ने बताया जी तीरथ प्रकाश जी के द्वारा जल्द ही कार्यकारिणी का विस्तार एवं क्षेत्रीय कार्यालय का विस्तार किया जायेगा , और तीरथ प्रकाश जी सदस्य्ता अभियान के तहत कई सम्मानित लोंगो को अखिल भारत हिन्दू महासभा में जोड़ने का कार्य करेंगे। मुंडका विधानसभा अध्यक्ष तीरथ प्रकाश भट्ट जी ने कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों का सम्मान भगवान परशुराम के फरसे, माला एवं पटका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ (भारतवर्ष ) के अध्यक्ष (धर्मरक्षक) ब्राह्मण जत्थेदार ऋषि राज सिंह भी अपने सहोगी के साथ मौजूद रहे , संगठन को पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष द्वारा दिए गए प्रत्येक दिशा-निर्देश तथा संगठनात्मक दायित्व को सभी निर्वाचित पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण एवं गंभीरता के साथ निभाएँगे।
सभी पदाधिकारी संगठन विस्तार व सदस्यता अभियान में सक्रिय योगदान देते रहेंगे तथा शीघ्र ही 101 आजीवन सदस्यता पूर्ण करने का लक्ष्य हासिल करेंगे। इसके साथ ही अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में भव्य कार्यालय की स्थापना करेंगे तथा प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा पाठ एवं प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक का कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करेंगे। मीटिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य , माननीय महंत विजय कृष्ण पांडेय जी — दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, श्रीमती रेखा पांडेय — दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा, देवाशीष ओझा — महामंत्री, वैष्णवी जगदंबा नंदगिरि जी महाराज — किन्नौर प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, पंडित संतोष मिश्रा — वरिष्ठ मीडिया प्रभारी, अनिल सिंहा — एनसीआर प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सचिन भारती — प्रदेश संगठन मंत्री, अरुण त्रेहन — प्रदेश मंत्री सह प्रदेश मीडिया प्रभारी, वरुण बटला — सोशल मीडिया प्रभारी, मुंडका विधानसभा अध्यक्ष तीरथ प्रकाश भट्ट (अपने दोनों पुत्रो के साथ ) जी,अमित कुमार — कालकाजी विधानसभा अध्यक्ष, और कई सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी रही। उपस्थित सभी अखिल भारत हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने राष्ट्र और धर्म की रक्षा हेतु हिन्दुओं को जागरूक एवं संगठित करने एवं सदस्य्ता अभियान को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया , जयकारों के साथ मीटिंग का समापन हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं