इटावा, 09 नवंबर 2025 : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा इटावा में व्यापक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी...
इटावा, 09 नवंबर 2025 : राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर भाजपा इटावा में व्यापक जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसी क्रम में रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने की और सदर विधायक सरिता भदौरिया मुख्य वक्ता रहीं। विधायक भदौरिया ने कहा कि वंदे मातरम केवल गीत नहीं, बल्कि भारत की आत्मा की आवाज है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम के हर चरण में भारतीयों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने 1875 में इसकी रचना की थी और 1896 में रवींद्रनाथ टैगोर ने इसका प्रथम सार्वजनिक वाचन किया। वर्ष 1950 में इसे राष्ट्रगीत का दर्जा दिया गया। विधायक ने कहा कि स्वदेशी आंदोलन और क्रांतिकारियों की शक्ति का प्रमुख नारा वंदे मातरम रहा, जिसके कारण ब्रिटिश शासन ने इसके उच्चारण पर भी प्रतिबंध लगाया था। भाजपा कार्यक्रमों के तहत 7 नवंबर को 18 स्थानों पर सामूहिक गायन तथा 8 से 15 नवंबर तक सभी जिला मुख्यालयों पर सभाएं और वंदे मातरम गायन आयोजित करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं