मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि भोपाल से दिल्ली तक के भाजपा नेता भड़क गए औ...
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को लेकर ऐसा कुछ कह दिया कि भोपाल से दिल्ली तक के भाजपा नेता भड़क गए और उनकी लानत-मलानत करने लगे। पटवारी ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा शराब मध्य प्रदेश की महिलाएं पीती हैं, जिसके बाद भाजपा नेताओं की नाराजगी उन पर फूट पड़ी। इसी सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी पटवारी को निशाने पर लेते हुए उनकी जमकर खिंचाई की है। त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा कितना महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान से सामने आया है।
इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं, और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान न सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी, छुद्र एवं कुत्सित मानसिकता का एक अशोभनीय उदाहरण भी है।’
आगे उन्होंने लिखा, 'महिला वर्ग के बारे में इनकी मानसिकता कितनी ओछी और कितनी निंदनीय है, यह कांग्रेस से बाहर आ चुकी अनेक नेत्रियां बता चुकी हैं। अनेक नेताओं के अनेक अवसरों पर महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बयानों के अलावा महिलाओं की अस्मिता पर काश्मीर व केरल में उत्पन्न हुए सामूहिक संकट पर बनी कश्मीर फाइल्स और केरल स्टोरी जैसी फिल्मों में महिलाओं के साथ हुए सबसे वीभत्स दुष्कर्मों को लेकर भी जिस प्रकार के व्यंग्य, कटाक्ष और विद्वेषपूर्ण बयान दिए गए थे।'
अपनी पोस्ट के साथ शेयर किए वीडियो में त्रिवेदी ने कहा, ‘इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'विकास विरोधी और संविधान विरोधी कांग्रेस पार्टी का चेहरा किस सीमा तक महिला विरोधी है, इसका एक अत्यंत निंदनीय उदाहरण आज मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के बयान से सामने आया है। जब उन्होंने यह कहने का प्रयास किया कि मध्य प्रदेश में अधिकांश महिलाएं शराब पीती हैं, और सर्वाधिक शराब पीती हैं। यह बयान ना सिर्फ मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान है, बल्कि कांग्रेस की महिला विरोधी क्षुद्र एवं कुत्सित मानसिकता का एक बहुत अशोभनीय उदाहरण है। क्योंकि कांग्रेस की सोच महिलाओं के बारे में क्या है, यह तो स्वयं कांग्रेस के नेता भी जानते हैं।’
ليست هناك تعليقات