भारत मंडपम, प्रगति मैदान का सभागार रविवार की संध्या उस समय अद्वितीय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान मे...
भारत मंडपम, प्रगति मैदान का सभागार रविवार की संध्या उस समय अद्वितीय भावनाओं से सराबोर हो उठा, जब अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 'राष्ट्र के जागरण का समय आ गया' विषयक राष्ट्रीय समारोह का भव्य आयोजन हुआ। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि यह जन्म शताब्दी 2026 — अखंड ज्योति एवं परम वंदनीया माताजी के अवतरण शताब्दी वर्ष की ओर बढ़ते कदमों में एक ऐतिहासिक संकल्प-संध्या सिद्ध हुई।
मुख्य अतिथि डॉ. चिन्मय पंड्या जी, अखिल विश्व गायत्री परिवार ने कहा,'आज विश्व को दिशा देने की क्षमता केवल भारत के पास है। यह तभी संभव होगा जब हर नागरिक आत्मविश्वास, नैतिकता और आध्यात्मिकता को अपने जीवन का आधार बनाए। पूज्य गुरुदेव पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी का संदेश है — भारत का उत्थान ही विश्व का उत्थान है।
माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार ने कहा कि गायत्री परिवार ने शिक्षा, नारी जागरण, ग्राम विकास और पर्यावरण जैसे क्षेत्रों में जो कार्य किए हैं, वे राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ हैं। यह आंदोलन आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।
ليست هناك تعليقات