Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का भव्य मंचन

परम पूज्य श्रद्धेय श्री गोस्वामी सुशील जी महाराज के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा ने इस वर्ष मर्या...


परम पूज्य श्रद्धेय श्री गोस्वामी सुशील जी महाराज के मार्गदर्शन और दिशा निर्देशन में श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ग्रेटर नोएडा ने इस वर्ष मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की लीलाओं का ऐतिहासिक मंचन करने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इसका प्रथम चरण भूमि पूजन आज भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह और विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा उपस्थित रहे।


अध्यक्ष श्री आनंद भाटी ने बताया कि इस बार रामलीला का मंचन राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर के सर्वश्रेष्ठ कलाकारों द्वारा आधुनिक तकनीकों और एलईडी डिस्प्ले बैकग्राउंड के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से प्रभु श्री राम की लीला में भाग लेने का आह्वान किया।


भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता, समाजसेवी, रामलीला कमेटी के संस्थापक एवं संरक्षक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। उपस्थित गणों ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। इस मंचन के माध्यम से धार्मिक संस्कृति और राम कथा का संदेश समस्त समाज तक पहुँचाने का प्रयास किया जाएगा।




ليست هناك تعليقات