Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

नोएडा की खिलौना फैक्ट्री में लगी आग, दमकल ने एक घंटे में पाया काबू

  नोएडा थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सी-72 नंबर की एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौज...

 


नोएडा थाना फेज-1 क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित सी-72 नंबर की एक खिलौना बनाने वाली फैक्ट्री में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में मौजूद प्लास्टिक सामग्री ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। धुएं का गुबार उठते देख स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।




घटना की जानकारी मिलते ही थाना फेज-1 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के वक्त रविवार होने की वजह से फैक्ट्री बंद थी और कोई हताहत नहीं हुआ।



सीएफओ प्रदीप कुमार के अनुसार आग दोपहर लगभग 4 बजे लगी। यह फैक्ट्री योगेश पुत्र ओमप्रकाश की बताई जा रही है, जिसमें खिलौने बनाए जाते हैं। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।




कोई टिप्पणी नहीं