Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

महिला उद्यमी संस्था ने किया वृक्षारोपण, स्वावलंबन व पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

  नोएडा, 1 अगस्त 2025 —  "महिला उद्यमी संस्था" द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेक्टर 35, नोएडा स्थित पार्क में ...

 


नोएडा, 1 अगस्त 2025 — 

"महिला उद्यमी संस्था" द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सेक्टर 35, नोएडा स्थित पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष व स्थानीय विधायक विमला बाथम ने की।


इस अवसर पर महासचिव वंदना शर्मा, सचिव कविता त्यागी, दीपिका नारायण, कोषाध्यक्ष नीलिमा दुबे, उपाध्यक्ष पूनम कोहली, तुलिका कुमार, राजेश्वरी त्यागराज, शिल्पा शर्मा, सुनीता खटाना समेत संस्था की अनेक सदस्याएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए।


वृक्षारोपण के माध्यम से संस्था ने महिलाओं के सामाजिक योगदान और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सहभागिता का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से संस्था ने यह संदेश भी दिया कि आत्मनिर्भरता और पर्यावरणीय चेतना, दोनों ही आज के युग की महत्वपूर्ण आवश्यकताएं हैं।




कोई टिप्पणी नहीं