Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

डूसू ऑफिस में हुई तोड़फोड़, ऑफिस सील

 नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) कार्यालय में बीती रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इस मामले ...


 नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) कार्यालय में बीती रात लगभग डेढ़ बजे अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ की। इस मामले में पीसीआर कॉल भी हुई। डीयू के एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात युवक डूसू कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। यही नहीं उन लोगों को रोकने में चार गार्ड भी घायल हो गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने डूसू अध्यक्ष के वेटिंग रूम में घुस कर तोड़फोड़ की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीयू के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही सभी युवक मौके से भाग निकले। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की सदस्य और डूसू सचिव मित्रविंदा कर्णवाल का कहना है कि यह जानबूझकर किया गया है क्योंकि हम लोग डूसू की उपलब्धियां बताने वाले थे इससे पहले ही यह घटना हुई।

डूसू कार्यालय के बाहर खड़ी डूसू में अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके और एबीवीपी के सदस्य ऋषभ चौधरी की गाड़ी को तोड़ दिया गया है। उधर 19 अगस्त को डूसू कार्यकारिणी 2024-2025 के कार्यकाल आखिरी दिन था। डीयू के अधिकारयों ने जाकर डूसू कार्यालय को सील करा दिया है। अब अगले चुनाव होने के बाद कार्यालय खोला जाएगा।




कोई टिप्पणी नहीं