ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात हुए एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्...
ग्रेटर नोएडा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात हुए एक कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे का शिकार हुई कार में सवार सभी लोग हरिद्वार से फरीदाबाद जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दादरी थाना पुलिस ने क्रेन व हाइड्रा की मदद से कार को काट-काटकर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है, जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार 21 अगस्त को थाना दादरी अंतर्गत अकबरपुर टोल प्लाजा के पास ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक ट्रक नंबर TS08 UB 7694 में एक कार वैगनार संख्या HR38 AT 4379 पीछे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
कार में 6 लोग सवार थे, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के दौरान तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन अन्य का इलाज किया जा रहा है।
मृतकों के नाम-पते
1.गौरव पुत्र रूप चन्द्र निवासी ग्राम सुरवारी थाना कोशीकलां, मथुरा
2. लोकेश (ड्राइवर) पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी हनुमान नगर, थाना खेड़ीपुर, फरीदाबाद
3. गौतम पुत्र जगवीर निवासी ग्राम जवां थाना छांयसा, फरीदाबाद (हरियाणा)
ये तीन लोग घायल
1. ललित पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम कोडला, थाना होडल, पलवल (हरियाणा)
2. हरविंदर पुत्र नरेन्द्र निवासी ग्राम जवां थाना छांयसा, फरीदाबाद (हरियाणा)
3. कुलदीप पुत्र ईश्वर निवासी निवासी ग्राम जवां थाना छांयसा, फरीदाबाद (हरियाणा)
हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजन रात में ही अस्पताल पहुंच गए।। मृतकों के शव का पंचानामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक व कार को कब्जे में लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था स्थापित है अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
ليست هناك تعليقات