दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवाएं राहत पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने 21 अग...
दिल्ली-एनसीआर में बादलों की छुका-छिपी के बीच उमस से लोग परेशान हैं। हालांकि, बीच-बीच में हल्की हवाएं राहत पहुंचा रही है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त को यानी आज शाम या देर शाम में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं कि 27 अगस्त तक मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में क्या भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 अगस्त को तेज हवा के साथ शाम या देर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। 22 और 23 अगस्त को भी आंधी के साथ मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। 23 तारीख के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद 24 से 27 अगस्त तक हर दिन बारिश हल्की होने की संभावना है।
तापमान की बात करें तो दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान के नीचे गिरकर 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार और सोमवार को अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को एक डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
संतोषजनक श्रेणी में रहा AQI
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 74 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बेहद खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं