दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोगों का बुरा हाल है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम ...
दिल्ली-एनसीआर में उमस से लोगों का बुरा हाल है। आसमान में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन बरस नहीं रहे। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 1.1 डिग्री अधिक है। वहीं, अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-एनसीआर का मौसम, आइए जानते हैं।
दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। हवा में नमी का स्तर 87 से 59 प्रतिशत के बीच होने से उमस बढ़ गई है। आसमना में बादल तो छाए रहते हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में सोमवार से आने वाले रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और तापमान में भी हल्की गिरावट आ सकती है।
IMD के अनुसार, सोमवार को दिन में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान बादल के गरजने और बिजली चमकने की भी संभावना है। मंगलवार को भी मौसम का यही हाल रहने वाला है। गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 5 डिग्री नीचे गिरकर 29 से 31 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। बुधवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच और न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच और न्यूनतम 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। वहीं, शुक्रवार को भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान थोड़ा बढ़कर 33 से 35 और न्यूनतम 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
शनिवार और रविवार को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच और न्यूनतम 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
65 के साथ संतोषजनक श्रेणी में रहा AQI
दिल्लीवासियों ने सोमवार को अपने दिन की शुरुआत संतोषजनक वायु गुणवत्ता के साथ की। सुबह में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 65 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
कोई टिप्पणी नहीं