Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

श्रावण सोमवार पर सेक्टर 82 स्थित ब्रह्मचारी कुटी में रुद्राभिषेक सम्पन्न

  सेक्टर-82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। महंत ओ...

 


सेक्टर-82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रह्मचारी कुटी में श्रावण मास के तृतीय सोमवार को भगवान शिव का रुद्राभिषेक भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। महंत ओम भारती महाराज के सानिध्य में यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और विधिविधान के साथ संपन्न हुआ। प्रातःकाल आचार्य अमित दीक्षित के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दुग्धधारा से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। रुद्राभिषेक के बाद शिव परिवार की विधिपूर्वक पूजा की गई और आकर्षक श्रृंगार भी किया गया।


इसके उपरांत हवन और आरती का आयोजन किया गया, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन में भक्तों की भारी उपस्थिति देखने को मिली। इस अवसर पर राघवेंद्र दुबे ने कहा कि भगवान शिव अपने भक्तों की थोड़ी सी सेवा से भी प्रसन्न हो जाते हैं, इसीलिए उन्हें आशुतोष कहा जाता है। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में की गई शिव आराधना अनंत गुणा फलदायी होती है और सभी के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है।


इस धार्मिक आयोजन में अशोक कुमार, ओम कुमार, रवि राघव, सुशील पाल, शिववृत तिवारी सहित कई शिव भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।




ليست هناك تعليقات