Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली पुलिस ने किया 2 बदमाशों का एनकाउंटर, गोली मारकर पहुंचाया अस्पताल

शनिवार को दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नरेला में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अप...


शनिवार को दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। नरेला में हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। दोनों अपराधी घायल हो गए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों बदमाशों पर रोहतक में हत्या करने का आरोप है। दोनों की पहचान हो गई है।


इस मामले पर जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बताया कि हाल ही में हरियाणा के रोहतक में एक मर्डर हुआ था। इस हत्या में दोनों अपराधी फरार चल रहे थे। शनिवार को दोनों के नरेला इलाके में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस ने एक ऑपरेशन चलाया और दोनों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन अपराधियों ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने भी जवाब फायरिंग शुरू की और कुछ देर में ही दोनों अपराधियों के पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, वहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। इलाज के बाद दोनों से हत्या के मामले में पूछताछ की जाएगी।


4 जुलाई को दिल्ली में हुआ था मर्डर


इससे पहले 4 जुलाई को भी दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में अज्ञान हमलावरों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पहचान नीरज तहलान के रूप में हुई थी। नीरज तहलान पर पिछले कुछ सालों में कई मुकदमें दर्ज किये जा चुके थे। इसके अलावा पुलिस ने नीरज पर 1 लाख रुपए का इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने बताया कि 2024 के फरवरी महीने में हुए दोहरे हत्याकांड में नीरज प्रमुख गवाह था, लेकिन शनिवार को बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।


4 जुलाई को तहलान पर तब हमला किया गया, जब वो अपनी कार में बैठा था। इस दौरान बदमाश बाइक से कार के पास पहुंचे और दनादन गोलियां चलाने लगे। जब तक गोलियों की आवाज बंद हुई, नीरज को कई गोलियां लग चुकी थीं। पुलिस को शक है कि नीरज की हत्या गैंगस्टर हर्ष धनकड़ उर्फ चिंटू और संजय उर्फ संजू दहिया ने रची थी। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फूटेज की भी जांच की जा रही है।

 



 

ليست هناك تعليقات