Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

गाजियाबाद में जमीन और घर खरीदना हो सकता है और महंगा, फिर सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी

  गाजियाबाद जनपद में जमीन और घर खरीदना और महंगा हो सकता है। प्रशासन लगातार दूसरे साल सर्किल रेट बढ़ा सकता है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी ह...

 


गाजियाबाद जनपद में जमीन और घर खरीदना और महंगा हो सकता है। प्रशासन लगातार दूसरे साल सर्किल रेट बढ़ा सकता है। इसके लिए तैयारी शुरू हो चुकी है। इस बार दरों में पांच से दस फीसदी वृद्धि किए जाने की तैयारी है। शासन से इसका आदेश आ चुका है। निबंधन विभाग के अधिकारी जल्द जिलाधिकारी के साथ बैठक कर प्रस्ताव पर निर्णय लेंगे।


पिछले वर्ष सितंबर माह की शुरुआत में सर्किल रेट बढ़े थे। कृषि भूमि के सर्किल रेट दस फीसदी बढ़ाए गए थे और आवासीय और व्यावसायिक समेत अन्य सभी मकान, दुकान, प्लॉट और फ्लैट के रेट में 15 से 20 फीसदी की वृद्धि की गई थी। इससे पहले कोरोना की वजह से दो साल तक दरें नहीं बढ़ाई गई थीं।


पिछले साल वेब सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में 20 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि की गई थी। एआईजी स्टांप पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि जिले में पिछले कई वर्ष से सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए थे, जिसके बाद पिछले वर्ष सितंबर में रेट बढ़े थे। इसलिए तत्काल रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, लेकिन अगले माह शहरी क्षेत्र में पांच से 10 फीसदी तक रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। जिलाधिकारी के निर्णय के बाद नया सर्किल रेट लागू होगा।


बैनामे के लिए ज्यादा देनी होगी स्टांप ड्यूटी


नए सर्किल रेट लागू हो जाने से न केवल संपत्ति महंगी हो जाएगी, बल्कि बैनामा कराने में ज्यादा खर्च भी आएगा। महिलाओं के लिए स्टांप ड्यूटी छह फीसदी और पुरुषों के लिए सात फीसदी है। इसका अर्थ यह है कि अगर पुरुष 20 लाख की संपत्ति खरीदता है तो स्टांप ड्यूटी में 1.40 लाख रुपये देने होंगे। महिला को 1.30 लाख रुपये देने होंगे। महिलाओं को 10 लाख तक की संपत्ति पर एक फीसदी की छूट है।




कोई टिप्पणी नहीं