Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

शालीमार गार्डन से रवाना हुई तीर्थयात्रियों की बस, नौ देवी दर्शन यात्रा प्रारंभ

  33 वर्षों से जारी परंपरा, पार्षद रवि भाटी ने दिखाई झंडी गाजियाबाद, 19 जून 2025: प्राचीन श्रीराम मंदिर शालीमार गार्डन से आज नौ देवियों के द...

 



33 वर्षों से जारी परंपरा, पार्षद रवि भाटी ने दिखाई झंडी


गाजियाबाद, 19 जून 2025:

प्राचीन श्रीराम मंदिर शालीमार गार्डन से आज नौ देवियों के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों की विशेष बस को पार्षद रवि भाटी ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा अधिवक्ता सरदार सिंह भाटी के संरक्षण और 33 वर्षों से चल रही परंपरा के तहत आयोजित की जा रही है।




यह बस 19 जून की रात गाजियाबाद से चलकर 20 जून को कुरुक्षेत्र के ब्रह्म सरोवर, फिर कटरा (वैष्णो देवी), शिव खोड़ी, चामुंडा देवी, नगरकोट, ज्वालादेवी, चिंतपूर्णी, बाबा बालकनाथ, नैना देवी, मनसा देवी, शकुंभरी देवी, हरिद्वार, ऋषिकेश व नीलकंठ महादेव सहित विभिन्न तीर्थ स्थलों पर जाएगी और 28 जून को गाजियाबाद लौटेगी।






समिति की अध्यक्षता भोपाल यादव, मुकेश भाटी व जगरनाथ प्रधान कर रहे हैं। व्यवस्थाओं की निगरानी हेतु सरदार सिंह भाटी, हरीश खर्कवाल, यशपाल, इंद्रपाल चौधरी सहित समिति सदस्य तैनात हैं।


यात्रा की मॉनिटरिंग टीम में पं. राम किशोर शास्त्री, कालीचरण पहलवान, कैलाश यादव, डॉ. अजय सारस्वत, मनोज मेडिकल, अशोक शिशोदिया सहित अनेक लोग शामिल हैं, जो श्रद्धालुओं की सेवा में तत्पर रहेंगे।




कोई टिप्पणी नहीं