नोएडा, 26 जून 2025:
समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने सेक्टर-53 स्थित कैंप कार्यालय पर छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर महासचिव विकास यादव ने किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।
महासचिव विकास यादव ने कहा कि कोल्हापुर रियासत के शासक रहे शाहूजी महाराज ने सामाजिक न्याय और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए। वे भारत में सामाजिक समानता और आरक्षण की नींव रखने वाले पहले शासकों में से एक थे। मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने बताया कि नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण की शुरुआत सबसे पहले शाहूजी महाराज ने की थी, जो आज भी सामाजिक न्याय की दिशा में एक मील का पत्थर है।
इस मौके पर महासचिव विकास यादव, मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव, नीतीश बसौया, महकार तंवर, केपी यादव, राना मुखर्जी, विनोद प्रधान, अमित यादव, आनंद परिहार, दीपक मुकेश, ब्रह्मपाल दोषी, जितेंद्र गुप्ता, सिकंदर पासवान, शाहिद और हारून सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें