Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग की मांग, नोवरा ने विधायक पंकज सिंह से की मुलाकात

 नोएडा, 26 जून 2025: नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के प्रतिनिधियों ने आज नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह से मुलाकात कर भंगेल और सला...



 नोएडा, 26 जून 2025:


नोएडा विलेज रेसिडेंट्स एसोसिएशन (नोवरा) के प्रतिनिधियों ने आज नोएडा के विधायक श्री पंकज सिंह से मुलाकात कर भंगेल और सलारपुर की प्रमुख ग्रामीण बाजारों में पार्किंग की सुविधा विकसित किए जाने की मांग रखी। यह पार्किंग एलिवेटेड रोड के नीचे प्रस्तावित है, जो अगले माह शुरू होने जा रही है।



संस्था के अध्यक्ष रंजन तोमर ने बताया कि इस भव्य एलिवेटेड रोड से ग्रामीणों और शहरवासियों को लाभ तो मिलेगा, लेकिन मार्केट की बहाली के लिए पार्किंग की नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों से भंगेल, सलारपुर और बरोला की मार्केटों में पार्किंग न होने से व्यापार प्रभावित हुआ है। खरीदार पार्किंग न मिलने के कारण इन बाजारों में आना छोड़ चुके हैं।


तोमर ने विधायक के समक्ष मांग रखी कि एलिवेटेड रोड के नीचे अधिकृत पार्किंग विकसित की जाए और सौंदर्यीकरण के लिए रोड, पेड़, पेंटिंग एवं पार्किंग ठेके का प्रावधान किया जाए। उन्होंने यह भी बताया कि इस विषय में पूर्व सीईओ ऋतु माहेश्वरी और वर्तमान सीईओ लोकेश एम से भी चर्चा हो चुकी है।


भंगेल निवासी और भाजपा नेता अमित त्यागी ने भी इस अवसर पर कहा कि पिलखुआ कस्बे की तरह भंगेल में एलिवेटेड रोड के नीचे पार्किंग बनने से व्यापारियों और ग्राहकों को सुविधा होगी। उन्होंने प्राधिकरण से टूटी सड़कों की मरम्मत की भी मांग की।


विधायक पंकज सिंह ने आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में शीघ्र ही नोएडा प्राधिकरण से बातचीत कर पार्किंग और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने के लिए निर्देश देंगे।


इस अवसर पर नोवरा महासचिव पुनीत राणा भी उपस्थित रहे।





कोई टिप्पणी नहीं