गाजियाबाद, 26 जून 2025:
गाजियाबाद नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स में भारी बढ़ोतरी के खिलाफ एक बार फिर पार्षदों ने रणनीति बनाने के लिए एकजुटता दिखाई है। नवयुग मार्केट स्थित नगर निगम मुख्यालय के पार्षद कक्ष में आयोजित बैठक में सभी पार्षदों ने 30 जून को टैक्स मुद्दे पर विशेष बोर्ड बैठक बुलाने के निर्णय पर महापौर सुनीता दयाल का आभार जताया।
बैठक में तय किया गया कि निगम के पदेन सदस्य — सांसद अतुल गर्ग, मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल, विधायक संजीव शर्मा और एमएलसी दिनेश गोयल से संपर्क कर क्षेत्रवासियों की नाराजगी से उन्हें अवगत कराया जाएगा। साथ ही नगर निगम प्रशासन की कार्यशैली और टैक्स बढ़ोतरी को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।
पार्षदों ने दोहराया कि वे जनता के साथ हैं और टैक्स वृद्धि के खिलाफ सड़क से सदन तक आवाज उठाएंगे। इस अवसर पर पार्षद हिमांशु शर्मा का जन्मदिन भी मनाया गया।
बैठक में पार्षद नीरज गोयल, हिमांशु शर्मा, गौरव सोलंकी, ओम प्रकाश ओढ़, देवनारायण शर्मा, पूर्व पार्षद मनोज गोयल सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें