Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

अवैध खनन में आरोपी मिंटू कसाना गिरफ्तार, दो डम्पर किए गए सीज

  नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग को भेजी रिपोर्ट गौतमबुद्धनगर, 17 जून 2025: थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध खनन के मामले में ब...

 



नॉलेज पार्क पुलिस की बड़ी कार्रवाई, खनन विभाग को भेजी रिपोर्ट


गौतमबुद्धनगर, 17 जून 2025:

थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने अवैध खनन के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी मिंटू कसाना पुत्र बदले कसाना, निवासी ग्राम बादौली को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो डम्पर भी जब्त किए गए हैं।



यह कार्रवाई नोएडा प्राधिकरण द्वारा दर्ज कराए गए मु.अ.सं. 131/2025, धारा 303(2) बीएनएस व 4/21 खनन अधिनियम के तहत की गई। आरोपी को गिरफ़्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।


खनन अधिकारी और जिला अधिकारी गौतमबुद्धनगर को रिपोर्ट भेजते हुए आगे की कार्यवाही हेतु सूचित किया गया है।




कोई टिप्पणी नहीं