Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली यूनिवर्सिटी एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन (DUCKU) के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने सभा के दौरान उठाई कर्मचारियों की आवाज

  दिल्ली, 26 जून 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन (DUCKU) के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने एक सभा के दौरान कर्मचारियों की सम...


 

दिल्ली, 26 जून 2025:


दिल्ली विश्वविद्यालय एवं कॉलेज कर्मचारी यूनियन (DUCKU) के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने एक सभा के दौरान कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूनियन नियमितीकरण, प्रमोशन और वेतन विसंगतियों जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है।



कार्यक्रम में विभिन्न कॉलेजों से आए कर्मचारियों ने एकजुटता दिखाते हुए यूनियन के प्रयासों की सराहना की। देवेंद्र शर्मा ने कर्मचारियों से संगठन को और मजबूत करने की अपील करते हुए कहा कि जब तक हर कर्मचारी को उसका हक नहीं मिल जाता, आंदोलन जारी रहेगा।




कोई टिप्पणी नहीं