Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

मुरादनगर में रालोद की सदस्यता बैठक, गरीब-मजदूरों की आवाज बनने का संकल्प

  मुरादनगर, 26 जून 2025: राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आज मुरादनगर में एक बैठक का आयोजन नवनियुक्त जिला सचिव रईस कुरैशी द्वारा जुनैद सभासद के परिस...

 



मुरादनगर, 26 जून 2025:


राष्ट्रीय लोकदल की ओर से आज मुरादनगर में एक बैठक का आयोजन नवनियुक्त जिला सचिव रईस कुरैशी द्वारा जुनैद सभासद के परिसर में सदस्यता अभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अहसान गुल ने की, जबकि संचालन हाजी तोहीद ने किया।



बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ चेयरमैन अमरजीत सिंह बिड्डी मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रालोद सदैव दबे-कुचले, गरीब, मजदूर और किसानों की आवाज बनी है। यह पार्टी जाति-पाति से ऊपर उठकर सबको साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।


बैठक में मौजूद सभी वक्ताओं ने रालोद को मज़बूत करने और अधिक से अधिक लोगों को सदस्यता दिलाने का आह्वान किया।


इस अवसर पर अरुण चौधरी भुल्लन, जुनैद सभासद, ओमेंद्र सिंह, सलीम नेताजी, सिराजुद्दीन, इमरान, रहीस कुरैशी, हाजी इकबाल, नसीरुद्दीन कुरैशी, नवाब कुरैशी, नफीस अहमद कुरैशी, सलीम कुरैशी, इमरान कुरैशी, शाहबाज कुरैशी, अजहर, इमरान यूनुस, आशीष सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




कोई टिप्पणी नहीं