इटावा से ब्यूरो रिपोर्ट इटावा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग बाहरपुर नहर पुल के पास लहरोई ग्राम पंचायत अंतर्गत शिलान्यास समारोह...
इटावा से ब्यूरो रिपोर्ट
इटावा क्षेत्र अंतर्गत भरथना-बिधूना मुख्य मार्ग बाहरपुर नहर पुल के पास लहरोई ग्राम पंचायत अंतर्गत शिलान्यास समारोह के दौरान सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने बहुप्रतीक्षित बाईपास भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और क्षेत्र अंतर्गत कराए विकास कार्यो का बखान किया। समारोह में संबोधन के दौरान सांसद ने कहा कि एनएच 91 ए के चौड़ीकरण के कार्य चल रहा, इस पर खासतौर पर भरथना वासियो को आये दिन लगने वाले जाम किस समस्या को दूर करने के लिए बाईपास बनाया जा रहा है। यह बाईपास 6 माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके अलावा मुंबई वाया कोटा बुंदेलखंड एक्सप्रेस भी स्वीकृत हो चुका है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यकाल के दौरान अपने संसदीय क्षेत्र में कई पुल, सड़कों का निर्माण कार्य कराया। भरथना रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव कराया गया। शेष ट्रेनों का चुनाव बाद ठहराव कराया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं को रोजगार लिए पक्का ताल से लगभग एक हजार हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण कर इंडस्ट्रीज कॉरिडोर बनाया जा रहा है।सांसद में अन्त में कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 400 सीटें जीतेगी।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत, मुकेश यादव,सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल,मंडल अध्यक्ष ओम प्रताप बंटू,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिओम दुबे,पंकज दुबे, व्यापारी नेता विमल पोरवाल बंटी, वीरेंद्र चौहान,ट्विंकल यादव, आदि के अलावा कार्यदायी संस्था निर्माण खंड 3 लोकनिर्माण खंड के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं