मोती नगर/नई दिल्ली। दिल्ली के मोती नगर स्थित DLF कैपिटल ग्रीन के V टावर में भव्य दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया...
मोती नगर/नई दिल्ली। दिल्ली के मोती नगर स्थित DLF कैपिटल ग्रीन के V टावर में भव्य दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। अजय वाधवा एवं V टावर के सभी सदस्यों के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। समारोह में विक्की चड्ढा उर्फ जूनियर कादर खान सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की। आयोजकों और सदस्यों ने सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण सिंगर R.V. की शानदार लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस रही। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और लोकप्रिय गीतों से कार्यक्रम में संगीत का रंग जमा दिया। उनकी प्रस्तुति पर V टावर के सदस्य और अतिथि जमकर झूमे। लाइव म्यूजिक के बीच पूरे परिसर में उत्साह और मनोरंजन का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उपहारों का आदान-प्रदान कर पर्व की खुशियां साझा कीं। आयोजन का उद्देश्य टावर के निवासियों के बीच आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
सभी सदस्यों और अतिथियों ने मिलकर समारोह का आनंद लिया। संगीत, मेल-मिलाप और उत्सव के रंगों से सजी यह शाम उपस्थित लोगों के लिए यादगार बन गई।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं