गाजियाबाद, 27 अक्टूबर 2026 : विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में कार्यकर्ता सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन से जुड़े सदस्यों का उत्साह...
गाजियाबाद, 27 अक्टूबर 2026 : विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने गाजियाबाद में कार्यकर्ता सम्मान समारोह के माध्यम से संगठन से जुड़े सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और नए लोगों को अपने साथ जोड़ा। प्रदेश अध्यक्ष पंकज पंडित तथा प्रदेश उपाध्यक्ष कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय और अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनीष राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
समारोह में सैकड़ों लोगों ने परिषद की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अभिषेक सिंह को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उनकी नियुक्ति को महानगर में संगठनात्मक कार्यों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
आयोजन में राष्ट्रीय संगठन मंत्री हिमांशु धवल, पंकज अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष केशव सिंह, प्रदेश महामंत्री सोहनलाल शर्मा और उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री ओम राजपूत मौजूद रहे। गर्व अरोड़ा, रवींद्र राहुल करण, महिला मोर्चा अध्यक्ष तोशी श्रीवास्तव और नीता राय समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
समारोह के दौरान संगठन के प्रति योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया और परिषद में शामिल हुए नए सदस्यों का स्वागत हुआ। बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बनाया। आयोजन का उद्देश्य कार्यकर्ताओं के योगदान को प्रोत्साहित करने, संगठन का जनाधार बढ़ाने और परिषद की गतिविधियों को गति देने पर केंद्रित रहा।

.jpeg)
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं