Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Noida Sector 126 Police Action: नोएडा में दुकानों में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-125 (थाना सेक्टर-126 क्षेत्र) के रायपुर इलाके में शनिवार दोपहर अचानक 5-6 दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी...

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-125 (थाना सेक्टर-126 क्षेत्र) के रायपुर इलाके में शनिवार दोपहर अचानक 5-6 दुकानों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां और सेक्टर-126 थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य के दौरान दमकलकर्मियों को एक युवक बेहोशी की हालत में मिला, जिसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

⛽ सिलेंडर फटने की आशंका और शॉर्ट सर्किट से हादसा: गीता कॉलोनी में कचरे के ढेर में भी लगी आग

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग चाय और स्नैक्स बेचने वाली दुकानों में लगी थी, जिसके बाद वहां रखे रसोई गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने की आवाजें सुनाई दीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई से आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि सटीक वजह की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। इसके अलावा दिल्ली के शाहदरा इलाके की गीता कॉलोनी में राजा राम कोहली मार्ग के पास कचरे के ढेर में आग लग गई, जिस पर दमकलकर्मियों ने समय रहते काबू पा लिया और कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।






 

कोई टिप्पणी नहीं