Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Gautam Buddh Nagar News: गौतमबुद्ध नगर में नया नोएडा बसाने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर होगा विकसित, बजट आवंटित

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर में अब 'नया नोएडा' बसाने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले इस महत्वा...

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्ध नगर में अब 'नया नोएडा' बसाने का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले इस महत्वाकांक्षी शहर के लिए बजट का आवंटन भी कर दिया गया है। प्राधिकरण के अनुसार, इस नए शहर की मुख्य खासियत इसकी चौड़ी-चौड़ी सड़कें और लोगों को मिलने वाला शुद्ध गंगाजल होगा। नए शहर को इनवेस्टमेंट रीजन की तर्ज पर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में बसाया जाएगा। कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए इसके बीच से 130 मीटर चौड़ी ग्रिड रोड निकाली जाएगी, जिससे शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक महज 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इसके अलावा, क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए गंग नहर के किनारे 310 एमएलडी क्षमता वाले छह वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे भूजल का दोहन किए बिना जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

💰 किसानों के लिए मुआवजा दर तय: पहले चरण में 32 गांव चिह्नित, दिसंबर 2026 से शुरू होगी मुआवजे की प्रक्रिया

नए नोएडा में भूमि अधिग्रहण और विकास कार्यों के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। पहले दो चरणों के लिए 32 गांवों को चिह्नित किया गया है, जिनमें से 281 किसानों ने जमीन देने की सहमति जता दी है और इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। किसानों को आपसी सहमति और लैंड पूलिंग मॉडल के तहत पहले दो चरणों के लिए 5,725 रुपये प्रति वर्ग मीटर और छह प्रतिशत विकसित आबादी भूखंड तथा अन्य चरणों के लिए 4,558 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से मुआवजा दिया जाएगा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि 18 अक्टूबर 2024 के बाद चिह्नित 80 गांवों की सीमा के भीतर किया गया कोई भी निर्माण पूरी तरह अवैध माना जाएगा।






 

कोई टिप्पणी नहीं