Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Delhi Traffic Advisory: जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के चलते आज लगातार दूसरे दिन 30 से ज्यादा जगहों पर डायवर्शन

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर...

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और अन्य छात्र संगठनों के विरोध प्रदर्शन के आह्वान के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (रविवार) लगातार दूसरे दिन भी यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कनॉट प्लेस, जंतर-मंतर, मंडी हाउस, पटेल चौक और सेंट्रल दिल्ली के 30 से अधिक प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया है। पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे जरूरी होने पर ही घर से निकलें और रेलवे स्टेशनों या एयरपोर्ट जाते समय अतिरिक्त समय लेकर चलें।

🚇 राहत भरी खबर: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर आवाजाही बहाल, गेट खुले

सुरक्षा कारणों से बंद किए गए दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों पर अब सामान्य आवाजाही पूरी तरह बहाल कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने स्पष्ट किया है कि नेटवर्क के सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं तथा इंटरचेंज सुविधा भी सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही पर पुलिस की कड़ी निगरानी बनी हुई है और नई दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 163 लागू है।

🛑 व्यापारियों और यात्रियों के लिए विशेष निर्देश, इन प्रमुख रास्तों से जाने से बचें

कनॉट प्लेस और आसपास के संवेदनशील इलाकों को देखते हुए नई दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन (NDTA) ने दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इसके अलावा शंकर रोड, धौला कुआं, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, लोधी रोड फ्लाईओवर और गोल डाकखाना जैसे प्रमुख चौराहों व गोलचक्करों पर ट्रैफिक धीमा रह सकता है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक सोशल मीडिया एडवाइजरी का पालन करें।






 

कोई टिप्पणी नहीं