दस अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के न...
दस अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ प्रस्तावित प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं को अदालत से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट के सामने पेशी के बाद अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को शर्तों के साथ रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका के तेवर बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा कि ज्ञानेश कुमार गद्दार हैं और ऐसे लोगों को पद से हटाने के लिए उन्हें जीवनभर भी जेल में रहना पड़े, तो वह इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।
✈️ फ्लाइट के अंदर से की गई थी गिरफ्तारी, एक साल तक शांति भंग न करने की लगी है शर्त
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही सीजेपी नेताओं को विमान के अंदर से हिरासत में ले लिया गया था, जिसके बाद उन्हें अज्ञात स्थान पर रखा गया। रविवार 11 अक्टूबर की सुबह करीब 9 बजे उन्हें मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। अदालत ने एक साल तक शांति भंग न करने की शर्त पर उन्हें रिहा किया है। हालांकि, रिहाई के बाद भी नेताओं के तेवर में कोई नरमी नहीं आई है। जहां एक ओर आशुतोष रांका ने तीखा हमला बोला, वहीं अभिजीत दीपके ने भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कड़े राजनीतिक प्रहार किए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं