नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्...
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट पर फिलहाल रोक लगाने की घोषणा की है। सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास के जेल जाने के बाद, अभिजीत दीपके ने प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे सभी युवाओं और समर्थकों से अपील की है कि वे त्योहार के इस समय को अपने परिवारवालों के साथ बिताएं। 'कॉकरोचों' के नाम जारी एक वीडियो संदेश में उन्होंने खुलासा किया कि वे इस प्रोटेस्ट के असली लीडर नहीं हैं, बल्कि वे केवल आशुतोष और सौरभ के आदेशों का पालन कर रहे थे। अपने साथियों के बारे में बात करते हुए अभिजीत दीपके भावुक भी हो गए और उन्होंने उनके परिवारों के हौसले की सराहना की।
⚖️ CJP नेताओं की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ी: जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस
अभिजीत दीपके ने महात्मा गांधी के सत्याग्रह का जिक्र करते हुए कहा कि सौरभ और आशुतोष जिस तरह से संघर्ष कर रहे हैं, जेल से बाहर आने पर पूरा देश उन्हें सलाम करेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन द्वारा मुश्किलें पैदा किए जाने के बावजूद जिस एकता और हिम्मत के साथ कार्यकर्ताओं ने साथ दिया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर घुसकर नारेबाजी करने और राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मामले में हिरासत में लिए गए सीजेपी नेताओं आशुतोष रांका और सौरभ दास की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई है, और अब यह मामला क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं