दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद प्रशासनिक और न्यायिक हलचल काफी तेज हो गई है. मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच...
दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक इमारत हादसे के बाद प्रशासनिक और न्यायिक हलचल काफी तेज हो गई है. मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच इस मामले में ताबड़तोड़ कानूनी कदम उठाए गए हैं. वकील स्वतंत्र भारद्वाज की ओर से दाखिल हेबियस कॉर्पस याचिका को चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच के सामने उठाया गया, जिस पर तुरंत सुनवाई की सहमति बनी. वहीं, हादसे के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और भवन मालिक हरिराम के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है ताकि वह देश छोड़कर भाग न सके.
👮♂️ 2. आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की 10 विशेष टीमें गठित, दिल्ली और हरियाणा में लगातार हो रही छापेमारी
मुख्य आरोपी हरिराम को दबोचने के लिए दिल्ली पुलिस ने कुल 10 अलग-अलग विशेष टीमों का गठन किया है. इन टीमों में लोकल पुलिस, स्पेशल स्टाफ और ऑपरेशन यूनिट के अनुभवी कर्मी शामिल हैं, जिनकी कमान एडिशनल डीसीपी रैंक के अधिकारी संभाल रहे हैं. पुलिस आरोपी के पासपोर्ट की कॉपी हासिल करने के बाद दिल्ली और हरियाणा के संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है ताकि उसे जल्द से जल्द कानून के शिकंजे में लाया जा सके.
🏛️ 3. सीएम रेखा गुप्ता और एलजी तरनजीत सिंह संधू का कड़ा एक्शन, अवैध रूप से बनी पांच मंजिला इमारतों को सील करने के आदेश
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटनास्थल का दौरा कर अवैध रूप से बनी सभी पांच मंजिला इमारतों को तत्काल प्रभाव से सील करने के कड़े निर्देश दिए हैं, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले पीजी और एमसीडी अधिकारियों पर भी गाज गिरने के पूरे आसार हैं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उपराज्यपाल (LG) तरनजीत सिंह संधू ने एक उच्चस्तरीय आपातकालीन बैठक बुलाई है, जिसमें सुरक्षा और अवैध निर्माण पर बड़े नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं. इसके अलावा, प्रभावित छात्रों की मदद के लिए श्री वेंकटेश्वर कॉलेज को अस्थायी रूप से बंद कर कॉलेज परिसर में ही उनके ठहरने का प्रबंध किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं