Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Bal Sanrakshan Legal Camp Etawah: भरथना के स्कूल में छात्रों को बताए गए कानूनी अधिकार, बाल मित्रवत सेवा पर हुई चर्चा

भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज में पाली बंबा पुलिया के पास स्थित एसएसएमवी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से विधिक ...



भरथना। कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज में पाली बंबा पुलिया के पास स्थित एसएसएमवी स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय ‘बाल संरक्षण एवं बाल मित्रवत सेवा’ रहा।

शिविर में अधिकार मित्र तहसील भरथना पुष्पेंद्र तिवारी ने विद्यार्थियों को बच्चों से संबंधित विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का अधिकार है। बच्चों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ किसी भी प्रकार के शोषण, भेदभाव अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उचित माध्यम से शिकायत करने के लिए प्रेरित किया गया।

अधिकार मित्र अभिषेक कुमार एवं रचना यादव ने भी बच्चों को उनके अधिकारों का सदुपयोग करते हुए शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को बेहतर दिशा दे सकते हैं तथा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

विद्यालय प्रबंधक भानू प्रताप एवं प्रधानाचार्य अरुण बघेल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने में बेहद उपयोगी हैं।







 

कोई टिप्पणी नहीं