Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

आईआईआरएफ रैंकिंग में टीएमयू के लॉ कॉलेज का शानदार प्रदर्शन

  मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की लॉ...

 


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (टीएमयू) के कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज ने इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की लॉ रैंकिंग 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। प्राइवेट कैटेगरी में कॉलेज ने देशभर में 35वीं और उत्तर प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। यह उपलब्धि शिक्षण गुणवत्ता, रिसर्च, इंडस्ट्री ओरिएंटेशन, प्लेसमेंट, इंफ्रास्ट्रक्चर और समग्र अकादमिक प्रदर्शन जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर हासिल हुई है।


टीएमयू के कुलाधिपति सुरेश जैन ने इस उपलब्धि का श्रेय फैकल्टी सदस्यों, छात्रों, एल्युमिनाई और स्टेकहोल्डर्स के सामूहिक प्रयासों को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि लॉ कॉलेज भविष्य में और ऊंचाइयां हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आईआईआरएफ लॉ रैंकिंग की प्राइवेट कैटेगरी में टीएमयू का लॉ कॉलेज देश के शीर्ष 50 निजी लॉ कॉलेजों में शामिल हुआ है।


कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज के डीन प्रो. हरबंश दीक्षित ने बताया कि कॉलेज बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) से मान्यता प्राप्त है। विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के लिए आधुनिक मूट कोर्ट हॉल की सुविधा उपलब्ध है, जहां छात्र वास्तविक अदालत की तर्ज पर बहस और कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।


प्राचार्य प्रो. एसके सिंह ने बताया कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सलाह देने के साथ विद्यार्थियों को जमीनी स्तर पर वकालत का अनुभव दिलाने के लिए कॉलेज में सक्रिय लीगल एड सेल भी संचालित है। टीएमयू के लॉ कॉलेज में बीए एलएलबी (ऑनर्स), बीबीए एलएलबी (ऑनर्स), एलएलएम के साथ पीएचडी की सुविधा भी उपलब्ध है।








कोई टिप्पणी नहीं

Popular Posts