Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सोनम वांगचुक का अनशन: अखिलेश यादव का बड़ा समर्थन, अनशन तोड़ने की अपील

  दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को समाजवादी पार्टी ने खुला समर्थन दे दिया ...


 

दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक को समाजवादी पार्टी ने खुला समर्थन दे दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसका खुद ऐलान करते हुए वांगचुक से फिलहाल अपना अनशन तोड़ने की अपील की है। अखिलेश ने अपने सांसदों पुष्पेंद्र सरोज और प्रिया सरोज को दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन में भेजने के बाद वांगचुक से फोन पर बातचीत की है। अखिलेश ने कहा कि कुछ दिन स्वास्थ्य लाभ लेकर नई ऊर्जा के साथ आंदोलन को पूरे देश में विस्तारित करें।

नीट परीक्षा में धांधली को लेकर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और अन्य मांगों को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन कर रही है। इसी आंदोलन के मंच पर सोनम वांगचुक मांग न मानने पर 18 दिनों से सत्याग्रह पर हैं। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया है। उनकी सेहत लगातार गिर रही है और डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

अखिलेश यादव ने वांगचुक से फोन पर बातचीत के बारे में बताया कि उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना और उनसे अनशन तोड़ने की अपील की। यह भी कहा कि उनके सत्याग्रह को खुला समर्थन है। अखिलेश ने कहा कि हमारा मानना है कि वो जनहित में अनशन को तोड़ने के आग्रह पर विचार करें। देश की संपूर्ण युवा शक्ति, उनके अभिभावकों, परिवार और परिजनों की आकांक्षा भी यही है।

ऊर्जा संचय कर नए आंदोलन में जुट जाएं

अखिलेश यादव ने कहा कि वांगचुक के नैतिक बल की देश को बहुत आवश्यकता है। वह पूरी दुनिया से आ रहे निवेदनों को स्वीकार करते हुए अपना अनशन तोड़े दें, फिर कुछ दिनों का स्वास्थ्य लाभ लें और नई ऊर्जा का संचय करके फिर से नए आंदोलन में जुट जाएं। कहा कि वह ‘नकारात्मक, भ्रष्ट, बेईमान, लोकतंत्र विरोधी सांप्रदायिक भाजपा’ के खिलाफ हो रहे आंदोलनों को पूरे देश में विस्तारित कर जन-एकजुटता की अखंड कड़ी बनें।

नीट घोटाला और राम मंदिर चोरी गहरा दिव्य संकेत

अखिलेश ने कहा कि नीट की परीक्षा के घोटाले के बाद मंदिर में चोरी के महापाप का भंडाफोड़ भी एक गहरा दिव्य-संकेत है। डॉक्टर को धरती पर भगवान के रूप में ही देखा जाता है। हम सब तो मंदिर और मेडिकल दोनों के गहरे संबंध में विश्वास करते हैं। धर्म के मनोबल का और चिकित्सा का मनोवैज्ञानिक संबंध भी होता है।

कहा कि जिस तरह संपूर्ण विश्व का मीडिया वांगचुक जी के लिए चिंतित दिखाई दे रहा है, उसका एक दूसरा पक्ष ये भी है कि इससे भाजपा राज में दुनिया भर में हमारे देश की डेमोक्रेटिक इमेज बुरी तरह खंडित हो रही है।

पोस्ट के जरिए भी वांगचुक से अपील

इससे पहले अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट के जरिए भी सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील की। अखिलेश ने लिखा कि अति विनम्र आग्रह और सविनय अपील है कि वह अपना अनशन तोड़ दें। उनका जीवन समस्त विश्व के लिए अनमोल है क्योंकि उसमें मानवता और पर्यावरण के लिए उतनी ही प्रतिबद्धता है जितनी की लोकतंत्र के लिए।

भाजपा के लिए किसी के जीवन का मोल नहीं

कहा कि जिस भाजपा सरकार को जगाने के लिए वो आमरण अनशन पर हैं वो तो एक सिद्धांतहीन, भ्रष्ट तंत्र है, उसकी असंवेदनशीलता और हृदयहीनता में किसी के भी त्याग का कोई महत्व नहीं है अत: भाजपाइयों से सदाचार और हृदय-परिवर्तन की कोई भी अपेक्षा निरर्थक है। भाजपाइयों के लिए किसी के जीवन का कोई भी मोल नहीं है। उनके लिए धन ही प्रधान है। वो भ्रष्टाचार से कमाए पैसों के घमंड में चूर हैं। उनमें बदलाव की आशा करना ही व्यर्थ है।

सत्ताग्रह के लालच मंदिर लूटने वाले सत्याग्रह का महत्व क्या जानें

अखिलेश ने कहा कि जिनमें अहंकार होता है उनमें परिष्कार नहीं होता। ‘सत्याग्रह’ का महत्व वो क्या जानें जो ‘सत्ताग्रह’ के लालच में मंदिर तक लूट ले रहे हैं। उन्हें न युवाओं के भविष्य से कुछ लेना-देना है, न उनके माता-पिता और अन्य परिजनों के सपनों से, वो तो ख़ुदगर्ज़ लोग हैं। लोकतंत्र का गला घोंटनेवाली महापापी-अधर्मी भाजपा और उसके भूमिगत अपंजीकृत संगी-साथियों के गिरोह को हराने और सदैव के लिए हटाने के लिए आपके मनोबल और नैतिकता की महाशक्ति हर सच्चे भारतीय की प्रेरणा बनती रहे और आप देशवासियों, युवाओं, लोकतंत्र और पर्यावरण के संघर्ष के लिए नकारात्मक ताक़तों के ख़िलाफ़ सदैव प्रकाश स्तंभ बने रहें, यही हम सबकी चाह है और प्रार्थना भी।








कोई टिप्पणी नहीं