Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

लोक निर्माण मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शाहदरा में विकास कार्यों और वर्षा तैयारियों का किया निरीक्षण

  नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के "सरकार आपके द्वार" (गवर्नमेंट ऑन व्हील्स) कार्यक्रम के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्र...

 


नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के "सरकार आपके द्वार" (गवर्नमेंट ऑन व्हील्स) कार्यक्रम के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने शनिवार को शाहदरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर विकास कार्यों तथा वर्षा ऋतु की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान शाहदरा के विधायक संजय गोयल भी उनके साथ मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने झिलमिल अंडरपास पर स्थापित जर्मन तकनीक आधारित उच्च क्षमता वाले जल निकासी पंप का जायजा लिया। इसके अलावा विवेक विहार और झिलमिल वार्ड की प्रमुख पीडब्ल्यूडी सड़कों का निरीक्षण कर जल निकासी व्यवस्था, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलभराव की शिकायतों का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा सभी विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग, दिल्ली जल बोर्ड, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विधायक संजय गोयल ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शाहदरा विधानसभा के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़कों को मजबूत बनाने, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर करने तथा जलभराव जैसी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हमारा संकल्प है कि शाहदरा विधानसभा के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुरक्षित और आधुनिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हों तथा सभी विकास कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं।








कोई टिप्पणी नहीं