भरथना/इटावा, 12 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब भरथना राधे-राधे के सदस्यों ने रविवार को...
भरथना/इटावा, 12 जुलाई 2026। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब भरथना राधे-राधे के सदस्यों ने रविवार को कस्बे के एक विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया। इस दौरान पांच फलदार पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करना समय की आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पौधरोपण कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन कुलदीप त्रिपाठी, सचिव संजय पोरवाल, कोषाध्यक्ष अतुल कौशल, कार्यक्रम संयोजक खालसा गुरुचरण सिंह, सी.के. शुक्ला, सुशांत उपाध्याय, भानु प्रताप वर्मा, मयंक पोरवाल, गोविंद माहेश्वरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए लायंस क्लब की इस पहल की सराहना की और पर्यावरण संरक्षण के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता पर बल दिया।
.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं