Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सुन्दरकांड पाठ को लेकर भाजपा का केजरीवाल पर हमला, हर्ष मल्होत्रा ने लगाए राजनीतिक लाभ के आरोप

  नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सुन्दरकांड पाठ के आयोजन...

 


नई दिल्ली, 12 जुलाई। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर सुन्दरकांड पाठ के आयोजन को लेकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि यह आस्था नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ हासिल करने का प्रयास है।


हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार धार्मिक आयोजनों का सहारा लेकर अपनी छवि सुधारने का प्रयास करते हैं। उनका आरोप है कि पंजाब सहित अन्य राज्यों के आगामी चुनावों को ध्यान में रखकर हिंदू मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जनता को केजरीवाल का वह पुराना बयान याद है, जिसमें उन्होंने अपनी नानी का हवाला देते हुए अयोध्या के श्रीराम मंदिर को लेकर टिप्पणी की थी। मल्होत्रा का कहना है कि अब वही केजरीवाल धार्मिक आयोजनों के माध्यम से अपनी छवि बदलने का प्रयास कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि जनवरी 2024 में अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद तत्कालीन आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में साप्ताहिक सुन्दरकांड पाठ कराने की घोषणा की थी, लेकिन सीमित स्थानों पर आयोजन के बाद यह अभियान आगे नहीं बढ़ सका। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मार्च 2024 में 2600 स्थानों पर सुन्दरकांड पाठ कराने की घोषणा भी पूरी तरह लागू नहीं हो सकी।

मल्होत्रा ने सवाल उठाया कि वर्ष 2024 में घोषित सुन्दरकांड पाठ की श्रृंखला बीच में क्यों रोक दी गई। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को इस संबंध में जनता के सामने स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।








कोई टिप्पणी नहीं