Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

जंतर-मंतर: कुणाल कामरा की विवादित टिप्पणी, भगवान राम पर बयान से हंगामा

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन करने प...

 


शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर 20 जून से प्रदर्शन कर रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का समर्थन करने पहुंचे कॉमिडियन कुणाल कामरा ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। कामरा ने भगवान राम को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसको लेकर बहुत से लोग भड़क गए। उन्होंने कामरा पर हिंदुओं के अपमान का आरोप लगाया है। मंच पर उनके साथ खड़े अभिजीत दीपके भी उनकी बात पर ताली बजाते दिखे, जिसको लेकर उन्हें भी खूब कोसा जा रहा है।

19 दिन से अनशन कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर अब जंतर-मंतर पर भीड़ बढ़ने लगी है। पिछले 2-3 दिनों में कई नेता और अभिनेता सीजेपी के मंच पर दिखे हैं। इनमें कुणाल कामरा भी शामिल हैं, जो बुधवार को जंतर-मंतर पर पहुंचे और मंच पर जाकर अपने अंदाज में भाषण भी दिया। अक्सर हंसी-ठिठोली में विवादित टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कामरा ने एक बार फिर वही किया, जिसको लेकर वह वायरल होते हैं तो कई बार मुश्किलों में भी घिरे हैं। कामरा ने मोदी सरकार को घेरने और यह कहने के लिए कि 'सरकार अंबानी के लिए काम करती है' उन्होंने भगवान राम को लेकर ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लोग आपत्तिजनक और अवांछित बता रहे हैं। कई लोग जानबूझकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगा रहे हैं।

जंतर मंतर पर क्या कहा कुणाल कामरा ने

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में कामरा कहते हैं, 'ये जो सरकार है और ये जो कर रही है, बहुत सालों से कर रही है। हमने देखा है कि ये लोग बस सीता के पति का नाम ले लेके नीता के पति का काम कर रहे हैं।' कामरा का इशारा नीता अंबानी के पति मुकेश अंबानी की ओर था। विपक्षी नेता और मोदी सरकार के आलोचक अक्सर अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाते हैं। कामरा ने भी कुछ अलग नहीं किया, लेकिन भगवान राम कहने की बजाय उन्होंने जिस तरह मजाक किया और लोग हंसते हुए ताली बजाने लगे, उसको लेकर आपत्ति जाहिर की जा रही है।

क्या कह रहे हैं लोग

एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, 'BJP वाले सीता के पति का नाम लेके काम करते है। ये आज CJP के मंच से 'कुणाल कामरा' ने बोला CJP के मंच से लगातार भगवान श्री राम का अपमान हो रहा है। कुछ दिन पहले 'जय श्री राम' के नारे को लेकर आपत्तिजनक बातें हुई थी।' एक अन्य यूजर ने दिल्ली पुलिस से ऐक्शन की मांग करते हुए कहा, 'आज अभिजीत दीपके ने कुणाल कामरा को CJP प्रदर्शन पर बुलाया।जैसे ही स्टेज मिला, कामरा ने अपना स्पीच शुरू किया हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाते हुए। बोला - 'सीता का पति।' इस अश्लील मजाक पर अभिजीत दीपके ताली बजाते और हंसता नजर आया। करोड़ों हिंदू मां सीता की पूजा करते हैं। क्या ये लोग इस्लाम या ईसाई धर्म के पवित्र व्यक्तियों का भी ऐसे ही मजाक उड़ाने की हिम्मत करेंगे?'








कोई टिप्पणी नहीं