Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ghaziabad GDA Action: महरौली में 6500 वर्ग गज की अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर, अवंतिका में निर्माण सील

गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने महरौली गांव में लगभग 6,500 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर ...



गाजियाबाद: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने महरौली गांव में लगभग 6,500 वर्ग गज जमीन पर अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाकर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान कॉलोनाइजर द्वारा विरोध करने पर पुलिस बल ने उसे मौके से खदेड़ दिया।

जीडीए जोन-चार की प्रवर्तन टीम महरौली गांव पहुंची, जहां सुशीला त्यागी और दीपक त्यागी द्वारा बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के अवैध प्लाटिंग के लिए मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था। कच्ची सड़क को एनएच-9 से जोड़ते हुए सीवर लाइन डालने की तैयारी थी। प्राधिकरण ने 20 नवंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब न मिलने पर बुधवार को बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

🔒 अवंतिका कॉलोनी में बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पर गिरी गाज: जीडीए टीम ने किया सील

जीडीए की टीम ने अवंतिका कॉलोनी में भी बड़ी कार्रवाई की। यहां निर्माणकर्ता मनोज बेनीवाल और विजया बेनीवाल द्वारा भूखंड संख्या सीडी-16ए पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया जा रहा था।

इस संबंध में प्राधिकरण ने 26 फरवरी और 13 मार्च को नोटिस जारी किए थे। निर्माणकर्ताओं की ओर से कोई स्पष्टीकरण न मिलने पर बुधवार को सचल दस्ते और पुलिस बल की मौजूदगी में इस अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और आमजन से अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदने की अपील की गई है।

⚠️ अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंगों की गुंडागर्दी: घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप

दूसरी ओर, गाजियाबाद में अवैध निर्माण का विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट और महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। काशीराम आवास योजना निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मकान के पीछे रहने वाला बब्बू पानी की पाइपलाइन और शौचालय निकास व्यवस्था वाले हिस्से में जबरन निर्माण करा रहा था।

महिला के विरोध करने पर 23 जुलाई की रात बब्बू, अनिल, राजेंद्र और सनी उसके घर में जबरन घुस आए। आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसकी बेटियों के साथ छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







 

कोई टिप्पणी नहीं