Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली में पानी का संकट: इन 75+ इलाकों में 2 दिन सप्लाई रहेगी बंद, देखें लिस्ट

 दिल्ली जल बोर्ड ने एक अलर्ट जारी करते हुए शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों समेत 75 से ज्यादा इलाकों में अगले हफ्ते की शुरुआत में दो दिन तक पानी...



 दिल्ली जल बोर्ड ने एक अलर्ट जारी करते हुए शहर के दो विधानसभा क्षेत्रों समेत 75 से ज्यादा इलाकों में अगले हफ्ते की शुरुआत में दो दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की जानकारी दी है। इस दौरान बोर्ड ने बताया कि 6 जुलाई की सुबह 10 बजे से लेकर 7 जुलाई की शाम 4 बजे तक शहर की दोनों विधानसभा क्षेत्रों समेत G.K. (South) UGR, G.K. MBR, सराय काले खां UGR, अपोलो UGR और सरिता विहार UGR के अंतर्गत आने वाले इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

इस बारे में सोशल मीडिया पर एक प्रेस नोट शेयर करते हुए जल बोर्ड ने बताया कि 'दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, खिजराबाद गांव में तैमूर नगर ड्रेन के पास हाल ही में बिछाई गई नई 1500 मिमी व्यास वाली माइल्ड स्टील वाटर पाइपलाइन (GK मेन) को जोड़ने के काम के कारण, 6 जुलाई (सोमवार) सुबह 10 बजे से 7 जुलाई (मंगलवार) की शाम 4 तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

ऐसे में लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए जल बोर्ड ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से अनुरोध किया कि वे पहले से ही पर्याप्त मात्रा में पानी जमा करके रखें और उसका समझदारी से इस्तेमाल करें। इसके साथ ही जल बोर्ड ने पानी से जुड़ी किसी भी इमरजेंसी या पानी के टैंकर की जरूरत के लिए नंबर भी जारी किए हैं और साथ ही दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन नंबर 1916 पर कॉल करने के लिए भी कहा है।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी पानी की आपूर्ति

G.K. (साउथ) UGR के अंतर्गत आने वाले इलाके:

ईस्ट ऑफ कैलाश के D, E और F ब्लॉक, संत नगर, MNWS एरिया, गीतांजलि एन्क्लेव, नवजीवन विहार, साकेत, खिरकी, हौज रानी, शेख सराय फेज-II, मालवीय नगर, शिवालिक, MMTC, साधना एन्क्लेव, स्वामी नगर, शेख सराय फेज-1, सावित्री नगर, चिराग दिल्ली, लाडो सराय, कुतुब इस्टीट्यूशनल एरिया, कटवारिया सराय, अदचीनी, सर्वोदय एन्क्लेव, नेब सराय, अनुपम अपार्टमेंट्स, सैदुलाजाब, फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव, IGNOU (इग्नू), कालू सराय, सर्वप्रिय विहार, बेगमपुर, पंचशील पार्क, पुष्प विहार, जीके-II OHT, जीके-III, अलकनंदा अपार्टमेंट्स, DDA फ्लेट्स, कालकाजी, पॉकेट-52, C.R. पार्क, D-ब्लॉक UGR, C.R. पार्क, श्रीनिवासपुरी, गढ़ी और आसपास के इलाके।

G.K. MBR के अंतर्गत आने वाले इलाके:

एशियन गेम्स विलेज, खेल गांव, हौज खास, गुलमोहर पार्क, ग्रीन पार्क, मालवीय नगर, छतरपुर विधानसभा, मेहरौली विधानसभा, वसंत कुंज के सभी पॉकेट्स, हिरण पार्क और आसपास के इलाके।

सराय काले खां UGR के अंतर्गत आने वाले इलाके:

सराय काले खां गांव, सिद्धार्थ नगर, आश्रम, सन लाइट कॉलोनी-I & II, भगवान नगर, किलोकारी गांव, शालीमार, हरी नगर आश्रम, जंगपुरा-बी और आसपास के इलाके।

अपोलो UGR के अंतर्गत आने वाले इलाके:

जसोला गांव, जसोला विहार, अली विहार, मदनपुर खादर, बदरपुर गांव, मोलरबंद गांव, बदरपुर एक्सटेंशन, मिठापुर एक्सटेंशन, जैतपुर एक्सटेंशन, जैतपुर गांव, मिठापुर गांव, हरी नगर गांव और एक्सटेंशन, DDA फ्लेट्स और आसपास के इलाके।

सरिता विहार UGR के अंतर्गत आने वाले इलाके:

सरिता विहार के सभी इलाके (J, K और L पॉकेट्स), ESI क्षेत्र और आसपास के इलाके।








कोई टिप्पणी नहीं