Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली बिजली कटौती: 15 जुलाई को इन इलाकों में रहेगी बत्ती गुल, देखें पूरी लिस्ट

   राजधानी दिल्ली के दर्जनों इलाकों में बुधवार 15 जुलाई को BSES द्वारा मेंटेनेंस के काम के कारण अलग-अलग वक्त पर बिजली कटौती की जाएगी। भीषण ग...

 


 राजधानी दिल्ली के दर्जनों इलाकों में बुधवार 15 जुलाई को BSES द्वारा मेंटेनेंस के काम के कारण अलग-अलग वक्त पर बिजली कटौती की जाएगी। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली कटौती की यह खबर लोगों को परेशान कर सकती है।

बिजली कंपनी बीएसईएस के मुताबिक, मेंटिनेंस, केबल बिछाने और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ऐसे ही कई अन्य कामों के चलते निर्धारित वक्त पर अलग-अलग इलाकों में कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती रहेगी।

बीएसईएस की ओर से लोगों को बिजली कटौती के तय समय के हिसाब से मोबाइल-लैपटॉप चार्ज रखने और दिन के अन्य कामों योजना बनाकर जरूरी इंतजाम करने की सलाह दी गई है।

इन इलाकों में किस वक्त होगी कटौती

1. छतरपुर डिवीजन में ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते सुबह 11 बजे से 1 बजे तक डॉ. अंबेडकर कॉलोनी छतरपुर कटौती की जाएगी। इसके अलावा बुधवार रात 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक 11KV फीडर - पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा, जिससे आया नगर ब्लॉक जी, आया नगर एक्सटेंशन, गदईपुर डीएलएफ फार्म्स, मंगलापुरी गांव सुल्तानपुर, अंबेडकर कॉलोनी आया नगर, आदर्श एंक्लेव, आया नगर एक्सटेंशन, आया नगर, गदपुर फार्म डीएलएफ फार्म्स, ब्लॉक ई आया नगर एक्सटेंशन आया नगर, अया नगर चरण 1 आया नगर, सुल्तानपुर, आया नगर फेज-1, आया नगर गांव में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

2. निजामुद्दीन डिवीजन के कई इलाकों में भी अलग-अलग समय पर बिजली काटी जाएगी। सबसे पहले सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एचवीडीएस-एचवीडीएस ट्रांसफार्मर का काम होगा, इसके चलते लाजपत नगर II के H और L ब्लॉकों बिजली काटी जाएगी। इसके बाद निजामुद्दीन टाई-II एरिया में दोपहर 3 बजे से 3:45 तक आरएमयू मेंटिनेंस कार्य के चलते बिजली कटौती होगी।

3. टैगोर गार्डन डिवीजन में LT सर्किट-नई अंडरग्राउंड LT केबल कनेक्शन और नया एलटीएबी सर्किट बिछाने के काम के चलते सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 13:07 तक EF ब्लॉक जनता कॉलोनी, FB ब्लॉक टैगोर गार्डन, WZD ब्लॉक मुखर्जी पार्क चौखंडी विष्णु गार्डन में बिजली नहीं आएगी।

4. पालम डिवीजन में सुबह 11 बजे से लेकर 12:37 तक LT सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन का काम किया जाएगा। इसके चलते ब्लॉक RZ सागरपुर, पालम गांव और मिर्जापुर महावीर एंक्लेव में बिजली सप्लाई ठप रहेगी।

5. नांगलोई डिवीजन में भी ट्रांसफार्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम की वजह से सुबह 11:07 से लेकर दोपहर 2:07 तक पूरे 3 घंटे ब्लॉक बी ज्वालापुरी पश्चिम विहार में बिजली नहीं रहेगी।

6. मोहन गार्डन डिवीजन के अंतर्गत आने वाले फेज 5 ओम विहार हस्तसाल में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक LT सर्किट-नई अंडरग्राउंड LT केबल कनेक्शन के निर्धारित काम के चलते बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

7. जनकपुरी डिवीजन के G और J ब्लॉक राजौरी गार्डन में भी LT सर्किट मेंटिनेंस और RMU-रखरखाव की वजह से सुबह 10:07 बजे से लेकर 12:07 बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

8. मुंडका में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक LT सर्किट-नेटवर्क अपग्रेडेशन के चलते जय विहार कमरुद्दीन नगर बिजली काटी जाएगी।

9. नजफगढ़ डिवीजन की अग्रवाल कॉलोनी हैबतपुर में भी ट्रांसफॉर्मर-नेटवर्क अपग्रेडेशन के काम के चलते 9 बजे से लेकर 11 बजे तक बिजली नहीं रहेगी।








कोई टिप्पणी नहीं