Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

सोनम वांगचुक हेल्थ अपडेट: अस्पताल में भी जारी अनशन, नहीं ले रहे दवा

  अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वांगचुक क...

 


अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने शनिवार सुबह जंतर-मंतर से जबरन उठाकर अस्पताल में भर्ती करवा दिया। वांगचुक का वजन लगातार घट रहा था। 20 दिन के अनशन में उनका वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा घट चुका था। इस बीच सफदरजंग अस्पताल ने सोनम वांगचुक का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है।

बुलेटिन में बताया गया है कि '59 वर्षीय वांगचुक को दिल्ली पुलिस सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर सफदरजंग लेकर आई थी। 20 दिन तक खाना न खाने के वजह से आई कमजोरी के वजह से उन्हें भर्ती करवाया गया। भर्ती के समय वह होश में थे और उनकी पल्स, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन का लेवल भी स्थिर था। हालांकि उनमें डिहाइड्रेशन के लक्षण यानी पानी की कमी है। वहीं ब्लड गैस एनालिसिस से पता चला कि उन्हें कम्पेन्सेटेड एसिडोसिस है। इसके अलावा सीरम पोटैशियम का लेवल भी कम है और ब्लड शुगर 78 mg/dl है। दोबारा जांच करने पर भी उनका सीरम पोटैशियम का लेवल उतना ही पाया गया।

वांगचुक ने दवा लेने इनकार किया

हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि वांगचुक का यूरिनरी कीटोन भर्ती के समय 1+ था, जो दोपहर 1 बजे तक बढ़कर 3+ हो गया। इस दौरान उन्हें इंट्रावेनस (IV) फ्लूड देने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही ओरल रिहाइड्रेशन फ्लूइड या किसी भी अन्य तरह की दवा लेने से इनकार कर दिया। उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार निगरानी और काउसलिंग जारी है।

पत्नी ने लिखा अस्पताल को पत्र

आपको बता दें कि सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया है कि वांगचुक का अनशन अस्पताल में भी जारी है। उन्होंने कहा है कि वह पहले की तरह ही पानी और नमक का सेवन कर रहे हैं। गीतांजलि ने इसके साथ ही सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट को एक पत्र लिखा है। पत्र में गीतांजलि ने वांगचुक को अपनी पसंद के अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की है। उन्होंने बताया है कि ये पत्र इसलिए लिखा गया है कि क्योंकि अस्पताल की ओर से जानकारी नहीं दी जा र ही है।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर ने क्या बताया?

सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर चारू बाम्बा ने वांगचुक का हेल्थ को लेकर अहम जानकारियां साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि वो लंबे अनशन के वजह से थोड़े कमजोर हैं। उनके शरीर में डिहाइड्रेशन है और बाकी उनके वाइटल और पैरामीटर सारे स्टेबल हैं। वे पूरी तरह अलर्ट और स्टेबल हैं। हम उन्हें थोड़े टाइम तक रखेंगे क्योंकि उनके ब्लड रिपोर्ट में इलेक्ट्रोलाइट्स हैं वो थोड़े डिहाइड्रेशन के साइन हैं।








कोई टिप्पणी नहीं