Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

मायापुरी मेट्रो स्टेशन हादसा: शाफ्ट में गिरने से सफाईकर्मी की मौत

  दिल्ली के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे में शाफ्ट में गिरने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान...

 


दिल्ली के मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर को हुए एक दर्दनाक हादसे में शाफ्ट में गिरने से एक सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान 54 वर्षीय हाउसकीपिंग स्टाफ सदस्य रमेश के रूप में हुई है, यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब वह रोजाना की तरह सफाई का काम करते हुए शाफ्ट पर लगी जिप्सम बोर्ड की फ्लोरिंग पर चले गए और वह अचानक टूट गई। जिससे कि वह नीचे गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। इस दौरान वह अकेले वहां काम कर रहे थे।

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाना पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना की सूचना उसे दोपहर करीब 2:20 बजे मिली। जिसके बाद घायल रमेश को तुरंत DDU अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि CCTV फुटेज की जांच से पता चला है कि रमेश सुबह करीब 11:47 बजे अकेले S&T (सिग्नल और टेलीकम्युनिकेशन) शाफ्ट में गए थे, वहां शाफ्ट पर जिप्सम बोर्ड की फ्लोरिंग लगी हुई थी, जिसके टूटने के कारण एक मिनट के भीतर ही वह नीचे गिर गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक M3S यानी मैसर्स सपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड हाउसकीपिंग एजेंसी के कर्मचारी थे और मायापुरी मेट्रो स्टेशन पर तैनात थे।

पुलिस ने कहा कि मामले में आगे जांच चल रही है और शव को DDU अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।








कोई टिप्पणी नहीं