Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

दिल्ली का मौसम: भीषण गर्मी और उमस से कब मिलेगी राहत? जानें अपडेट

  दिल्लीवालों के लिए अब मौसम की अच्छी खबर आने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की से लेकर मध्यम बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को सोमवा...

 


दिल्लीवालों के लिए अब मौसम की अच्छी खबर आने वाली है। मौसम विभाग का अनुमान है कि हल्की से लेकर मध्यम बारिश के चलते दिल्ली के लोगों को सोमवार से भीषण गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है।

इस बीच, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से तीन-तीन डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किए गए। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को उमस से परेशानी झेलनी पड़ी। दिन चढ़ने के साथ ही बादल छट गए और तीखी धूप निकल आई। अधिकतम तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले से तुलना की जाए तो दिल्ली के ज्यादातर मौसम केंद्रों में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई है।

आज कितना रह सकता है तापमान

इसके बावजूद उमस और भीषण गर्मी का मौसम बना हुआ है। आईएमडी ने रविवार के लिए जहां येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सोमवार और मंगलवार दोनों दिन के लिए हल्की बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक रविवार को सुबह या पूर्वाह्न के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान और आसमान में गरज व चमक के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जो बढ़कर 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती हैं। दिनभर गर्म और उमस भरा मौसम बने रहने की भी संभावना है।

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

झेली 45 डिग्री जैसी गर्मी

दिल्ली के लोगों को शनिवार दिन में 45 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। जबकि, इस समय आर्द्रता का स्तर 48 फीसदी और हवा की गति 5.6 किलोमीटर प्रति घंटे रही थी। वहीं, दिल्ली की हवा साफ-सुथरी बनी हुई है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 177 दर्ज किया गया। शुक्रवार शाम 4 बजे भी 24 घंटे का औसत एक्यूआई 177 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 को 'संतोषजनक', 101 से 200 को 'मध्यम', 201 से 300 को 'खराब', 301 से 400 को 'बहुत खराब' और 401 से 500 को 'गंभीर' माना जाता है।








कोई टिप्पणी नहीं