भरथना/Etawah, 4 अप्रैल 2026 : Etawah Bharathna के उपसंभागीय कृषि प्रसार भवन परिसर में Mission Prerna के अंतर्गत “पचनद सेनेटरी शॉप” का उद्घा...

भरथना/Etawah, 4 अप्रैल 2026 : Etawah Bharathna के उपसंभागीय कृषि प्रसार भवन परिसर में Mission Prerna के अंतर्गत “पचनद सेनेटरी शॉप” का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुकान का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया है। दुकान का आवंटन स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीता देवी को किया गया है, जो सेनेटरी उत्पादों का निर्माण और बिक्री करेंगी। इससे उनकी आय में वृद्धि के साथ अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी Ajay Gautam द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी Kavya C, ब्लॉक प्रमुख Vinod Dohre, खंड विकास अधिकारी Vijay Shankar Prasad, उपायुक्त (स्वरोजगार) Vinay Kumar, एडीओ Sudhir Kumar सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
यह पहल ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे स्वच्छता जागरूकता के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
कोई टिप्पणी नहीं